मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

आजम खान से 4 दिन पूछताछ करेगी ED, कल लखनऊ ला सकती है, जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण का हिसाब तलाशेगी

12 Nov 2026, 04:33 PM • मानवाधिकार मीडिया

गाजियाबाद की PMLA कोर्ट ने पूर्व मंत्री और सपा नेता मोहम्मद आजम खान को चार दिन की रिमांड पर प्रवर्तन निदेशालय को सौंपने का आदेश दिया है, जबकि ED ने सात दिन की रिमांड मांगी थी। ED उन्हें डासना जेल से कल तक लखनऊ कार्यालय ला सकती है, जहां जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण खर्च, मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के वित्तीय लेनदेन और जमीनों की खरीद-फरोख्त पर पूछताछ होगी। जांच में निर्माण खर्च और ट्रस्ट के घोषित खर्च के बीच अंतर मिला है, जिस पर एजेंसी हिसाब तलाश रही है।

स्रोत: Navbharat Live — पूरी ख़बर यहाँ पढ़ें: https://navbharatlive.com/uttar-pradesh/lucknow/azam-khan-ed-four-day-remand-johar-university-money-laundering-case-rhv05