आलोट में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शिविर आज
रतलाम। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आज रतलाम जिले के आलोट में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर डॉ. अंबेडकर भवन, नगर परिषद आलोट में लगाया गया है।
शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे और नागरिकों की समस्याओं व आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।
प्रशासन ने नागरिकों से शिविर में पहुंचकर सेवाओं का लाभ लेने की अपील की है। इस तरह के शिविरों से सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित होता है।