अखिलेश के अयोध्या दौरे की बात पर यूपी की सियासत गरमाई, पंकज चौधरी बोले- चुनाव आते ही क्यों आई रामलला की याद?
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को अयोध्या में रामलला के दर्शन की चर्चाओं पर उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सवाल उठाया है कि चुनाव से ठीक पहले ही रामलला की याद क्यों आई और क्या आस्था भी अब चुनावी रणनीति का हिस्सा बन गई है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा के यूपी प्रभारी विनोद तावड़े ने भी सपा प्रमुख और गांधी परिवार पर निशाना साधा है।
स्रोत: Jagran — पूरी ख़बर यहाँ पढ़ें: https://www.jagran.com/uttar-pradesh/lucknow-city-akhilesh-yadavs-ayodhya-visit-bjp-questions-timing-politics-40430599.html