भारत-पाक सीमा के पास श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका, ट्रेन गुजरने के कुछ देर बाद हुई वारदात
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे इलाके में अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर देर रात जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी और ट्रैक के नीचे लगे सीमेंट के पिलर क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि वारदात ट्रेन के गुजरने के कुछ देर बाद हुई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
स्रोत: स्टार समाचार — पूरी ख़बर यहाँ पढ़ें: https://www.starsamachar.com/Blast-on-railway-track-near-India-Pakistan-border-plot-to-blow-up-a-train-in-Sri-Ganganagar-foiled