मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

बिहार एमएलसी चुनाव: आठ सीटों पर मतदान जारी, 27 को नतीजे

23 Oct 2026, 05:20 AM • मानवाधिकार मीडिया

पटना। बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए आज शुक्रवार को मतदान हो रहा है। चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हुई, जो शाम 4 बजे तक चलेगी। कुल 150 उम्मीदवार मैदान में हैं।

कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। पूर्णिया जिले में 17 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और मतदान के बाद सभी 14 जिलों की मतपेटियां जिला स्कूल स्थित वज्रगृह में जमा कराई जाएंगी। तिरहुत स्नातक और तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में भी मतदान प्रक्रिया जारी है, जहां बड़ी संख्या में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात हैं।

तिरहुत स्नातक सीट से एनडीए प्रत्याशी अभिषेक झा ने मतदान के बाद जीत का दावा किया। इस चुनाव में एनडीए की एकजुटता और महागठबंधन के भीतर तालमेल की परीक्षा हो रही है। पटना स्नातक सीट पर जदयू के नीरज कुमार और जन सुराज के अनुज कुमार सिंह के बीच मुकाबला चर्चा में है। मतगणना 27 अक्टूबर को होगी।