बिहार MLC: आठ सीटों पर मतदान संपन्न, कम रहा मतदान प्रतिशत
पटना। बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए मतदान शुक्रवार शाम को संपन्न हो गया। शाम चार बजे के बाद मतदान केंद्रों में नए मतदाताओं का प्रवेश बंद कर दिया गया। शुरुआती रुझानों के मुताबिक कुल मतदान 60 फीसदी से कम रहने का अनुमान है।
दोपहर दो बजे तक स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में 29.32 फीसदी और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 57.20 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। दरभंगा शिक्षक क्षेत्र में सबसे अधिक मतदान हुआ।
अब सभी की नजरें 27 अक्टूबर को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।