CM योगी क्यों लिखते हैं जनता के नाम पाती? खुद दिया जवाब, बोले- ‘आपकी आवाज ही पाती की वास्तविक शक्ति’
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि वह 50 हफ्तों से अधिक समय से प्रदेश की जनता के नाम पाती लिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश उनके लिए सिर्फ एक प्रशासनिक इकाई नहीं, बल्कि एक परिवार है, और पाती के जरिए वह जनता से संवाद करते हैं। इस आत्मीय यात्रा पर आधारित ‘योगी की पाती’ कॉफी टेबल बुक का विमोचन और प्रदर्शनी का वर्चुअल उद्घाटन सोमवार को होगा।
स्रोत: India TV Hindi — पूरी ख़बर यहाँ पढ़ें: https://www.indiatv.in/uttar-pradesh/up-cm-yogi-adityanath-answers-why-he-write-letter-paati-to-public-says-uttar-pradesh-state-is-a-family-2026-11-16-1254628