मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

ध्रुव राठी के खिलाफ साकेत कोर्ट का जमानती वारंट जारी

17 Oct 2026, 02:58 PM • मानवाधिकार मीडिया

नई दिल्ली। यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली की साकेत कोर्ट ने मानहानि से जुड़े एक मामले में उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। यह मामला करीब आठ साल पुराना बताया जाता है और लंबे समय से अदालत में चल रहा है।

रिपोर्टों के मुताबिक सुनवाई से पहले ही राठी लंदन के लिए रवाना हो गए थे, जिसके बाद अदालत ने यह कदम उठाया। मामले की अगली सुनवाई में उनके पेश होने की उम्मीद है।

ध्रुव राठी सोशल मीडिया पर अपने वीडियो के लिए जाने जाते हैं और उनके करोड़ों फॉलोअर हैं। वारंट की खबर आते ही यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।