मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

दिल्ली में सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से एक की मौत

23 Oct 2026, 05:21 AM • मानवाधिकार मीडिया

नई दिल्ली। दिल्ली के छावला इलाके में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस की चपेट में आने से 38 वर्षीय शख्स की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, टैंक के अंदर शटरिंग हटाने का काम चल रहा था। इसी दौरान जहरीली गैस फैल गई और काम कर रहे लोग उसकी चपेट में आ गए। मृतक की पहचान मदन पंडित के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विशेषज्ञों का कहना है कि सेप्टिक टैंक और सीवर में जहरीली गैसों का खतरा हमेशा बना रहता है। बिना सुरक्षा उपकरणों के ऐसे स्थानों पर काम करना जानलेवा हो सकता है। प्रशासन ने निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।