मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

दिल्ली व्यापारियों को 3000 करोड़ का नुकसान

19 Oct 2026, 09:34 PM • मानवाधिकार मीडिया

दिल्ली में लगातार हो रहे धरना-प्रदर्शनों से व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है। व्यापारी संगठन सीटीआई का कहना है कि प्रदर्शनों और जाम की वजह से राजधानी के व्यापारियों को अब तक करीब 3000 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही घटी है और त्योहारी सीजन की रौनक फीकी पड़ रही है।संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर यही हाल रहा तो दिवाली तक यह नुकसान 10,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। सीटीआई ने गृह मंत्री को पत्र लिखकर दिवाली तक प्रदर्शनों पर रोक लगाने की मांग की है।व्यापारियों का कहना है कि दिवाली साल का सबसे बड़ा बिक्री सीजन होता है। ऐसे समय में बाजार बंद या जाम रहने से छोटे दुकानदारों को सबसे ज्यादा मार पड़ती है।