एशियन पैरा गेम्स: हरविंदर-सुंडी जोड़ी ने जीता स्वर्ण पदक
जापान के आइची-नागोया में जारी एशियन पैरा गेम्स 2026 में शुक्रवार को भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक हरविंदर सिंह और विजय सुंडी की जोड़ी ने दिलाया। पुरुषों के डबल्स रिकर्व इवेंट के फाइनल में भारतीय जोड़ी ने चीन को 5-1 से हराया।
पहला सेट 35-35 से बराबर रहा था, लेकिन इसके बाद भारतीय जोड़ी ने अगले दो सेट 37-36 और 38-36 से जीत लिए। यह पदक भारतीय तीरंदाजी दल के लिए बड़ी उपलब्धि है। हरविंदर सिंह पैरा तीरंदाजी में भारत के स्टार खिलाड़ी हैं और उनकी इस जीत से दल का हौसला बढ़ा है।