हिंदू वोट के लिए अखिलेश कर रहे अपनी राजनीति में बदलाव, मंत्री धर्मपाल बोले- ओवैसी सपा की बी टीम
रामपुर के चमरौआ विधानसभा क्षेत्र के मुर्सैना में आयोजित जनसभा में पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने अखिलेश यादव और असदुद्दीन ओवैसी के गठबंधन पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अब समझ रहे हैं कि सनातन और हिंदुओं के आशीर्वाद के बिना राजनीति में आगे बढ़ना मुश्किल है। धर्मपाल सिंह ने आरोप लगाया कि अखिलेश हिंदू वोट हासिल करने के लिए अपनी राजनीति में बदलाव कर रहे हैं, और ओवैसी को सपा की बी टीम बताया।
स्रोत: ETV Bharat News — पूरी ख़बर यहाँ पढ़ें: https://www.etvbharat.com/hi/state/minister-dharampal-singhs-jibe-at-akhilesh-yadav-and-owaisi-in-rampur-ups26111503873