मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

हरियाणा में बिजली कर्मियों की हड़ताल खत्म, CM से बातचीत सफल

23 Oct 2026, 04:00 PM • मानवाधिकार मीडिया

चंडीगढ़। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की तीन दिन से चल रही हड़ताल शुक्रवार शाम को समाप्त हो गई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और ऊर्जा मंत्री अनिल विज के साथ कर्मचारी संगठनों की उच्च स्तरीय बैठक के बाद हड़ताल वापस लेने का फैसला लिया गया। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार ने उनकी मांगें मान ली हैं। हड़ताल गुरुग्राम और नूंह में निजी कंपनी ‘इलेवन पावर’ को बिजली आपूर्ति का लाइसेंस दिए जाने के विरोध में बुधवार रात दस बजे से शुरू हुई थी, जिसने उद्योगों, अस्पतालों और आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया था।

पंचकूला के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हुई संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि सौहार्दपूर्ण वातावरण में बातचीत हुई और बिजली कर्मचारी यूनियन के सभी पदाधिकारी संतुष्ट हैं। उन्होंने ऐलान किया कि इलेक्ट्रिसिटी एक्ट के सेक्शन 108 के तहत सरकार एचईआरसी को निर्देश देगी कि संबंधित फैसले का रिव्यू किया जाए। कर्मचारी संगठनों के नेताओं देवेंद्र हुड्डा और जीवन सिंह ठाकुर ने कहा कि सभी कर्मचारी तुरंत काम पर लौटकर युद्धस्तर पर बिजली बहाली में जुट जाएंगे।

संबंधित ख़बरें

भारत विरोधियों को दिया मंच, देश में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश; राहुल गांधी पर क्यों बरस पड़ी BJP? भारत समिट वीजा विवाद: कार्यक्रम में न पहुंच सके प्रतिनिधियों से राहुल गांधी ने मांगी माफी भारत को ट्रेड डील पर मिलेगी खुशखबरी! प्रतिद्वंद्वी देशों के मुकाबले टैरिफ में फायदा देगा अमेरिका बदल गया टीम इंडिया का स्क्वाड, गुरनूर बरार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली जगह Ramchander Rao House Arrest: यह भारत नहीं, एंटी-भारत समिट है! रामचंदर राव का सनसनीखेज आरोप, पुलिस ने घर पर किया नजरबंद फर्स्ट इंडिया न्यूज़ के न्यूज़ एडिटर निर्मल तिवारी के बेटे पुण्य का दौसा में सड़क हादसे में निधन