मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट, पचास से ज्यादा कंपनियां शामिल

23 Oct 2026, 11:48 AM • मानवाधिकार मीडिया

इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ करेंगे। दो दिवसीय समिट में देश-विदेश की 50 से अधिक सेमीकंडक्टर कंपनियों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

मुख्यमंत्री समिट में सेमीकंडक्टर हब के रूप में मध्य प्रदेश का विजन प्रस्तुत करेंगे। निवेशकों के साथ वन-टू-वन बैठकों में निवेश और तकनीकी सहयोग पर चर्चा होगी।

समिट में चिप डिजाइन, उन्नत पैकेजिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण और कौशल विकास जैसे विषयों पर 8 पैनल चर्चाएं होंगी। सरकार का लक्ष्य प्रदेश को सेमीकंडक्टर क्षेत्र में अग्रणी बनाना है।