JAMSHEDPUR : JAP-6 परिवहन शाखा को मिली नई सौगात, नवनिर्मित वाहन स्टैंड एवं समादेष्टा कार्यालय कक्ष का हुआ उद्घाटन
जमशेदपुर, झारखंड। झारखंड शस्त्र पुलिस-6, (JAP-6)
परिवहन शाखा में नवनिर्मित चारपहिया वाहन स्टैंड एवं नवनिर्मित समादेष्टा कार्यालय कक्ष का विधिवत उद्घाटन समादेष्टा श्री राजेश कुमार (पुलिस अधीक्षक) द्वारा किया गया।
इस अवसर पर समादेष्टा श्री राजेश कुमार ने नवनिर्मित भवन एवं वाहन स्टैंड का अवलोकन किया तथा इसके निर्माण को वाहिनी की कार्यप्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। चारपहिया वाहन स्टैंड के निर्माण से वाहिनी के वाहनों के रखरखाव एवं व्यवस्थित पार्किंग में सुविधा होगी, वहीं नए समादेष्टा कार्यालय कक्ष के निर्माण से प्रशासनिक एवं कार्यालय कार्यों के संचालन में भी और अधिक सुगमता आएगी।
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान वाहिनी के सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने नवनिर्मित सुविधाओं के लिए समादेष्टा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे वाहिनी के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
नवनिर्मित चारपहिया वाहन स्टैंड एवं समादेष्टा कार्यालय कक्ष के उद्घाटन से झारखंड शस्त्र पुलिस- 6 परिवहन शाखा की आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलने के साथ-साथ वाहिनी के प्रशासनिक एवं परिवहन संबंधी कार्यों के संचालन में भी अधिक सुव्यवस्था और दक्षता आने की उम्मीद है।