मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

JAMSHEDPUR : जन शिकायत निवारण दिवस में जिला उपायुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं

14 Jul 2026, 03:59 PM • मानवाधिकार मीडिया

जमशेदपुर, झारखंड। जिला उपायुक्त राजीव रंजन ने जन शिकायत निवारण दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। इस दौरान प्राप्त सभी आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, निष्पक्ष एवं संवेदनशील तरीके से कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं का समाधान निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

जिला प्रशासन प्रत्येक पात्र नागरिक तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा उनकी शिकायतों के प्रभावी एवं त्वरित निराकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।