मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

JAMSHEDPUR : जरूरतमंद परिवारों को आवास योजना का लाभ दिलाना मेरी प्राथमिकता : सुधा गुप्ता

09 Sep 2026, 03:57 PM • मानवाधिकार मीडिया

जमशेदपुर, झारखंड। मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता के प्रयास से प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी 2.0 के तहत लाभुकों की सुविधा के लिए मानगो नगर निगम कार्यालय में एकरारनामा कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में योजना के लाभुकों के एकरारनामे से संबंधित प्रक्रिया पूरी कराई गई, ताकि उन्हें आवास निर्माण के लिए योजना का लाभ प्राप्त करने में सहूलियत हो।

इस अवसर पर मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि उनका प्रयास है कि जरूरतमंद परिवारों को आवास योजना का लाभ आसानी से मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार की आवास योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेहतर आवास उपलब्ध कराना है और नगर निगम स्तर पर लाभुकों को आवश्यक सहयोग देने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया कि लाभुकों को एकरारनामा सहित अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं में किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही, योजना से जुड़े कार्यों को पारदर्शिता एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पूरा करने पर जोर दिया गया।

मेयर ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना जनसेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। नगर निगम की ओर से लाभुकों की समस्याओं के समाधान और योजना के क्रियान्वयन में आवश्यक सहयोग जारी रहेगा।