JAMSHEDPUR : सोनारी में होमलेन किचन इंटीरियर के नए शोरूम का सांसद ने किया उद्घाटन
जमशेदपुर, झारखंड। सोनारी मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल में ‘होमलेन किचन इंटीरियर’ के नए और आधुनिक शोरूम का विधिवत उद्घाटन सांसद विद्युत वरण महतो ने फीता काटकर एवं पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो ने प्रतिष्ठान के संचालकों एवं पूरी टीम को नए उपक्रम के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के आधुनिक इंटीरियर ब्रांड्स का आगमन शहर के विकास और बढ़ती व्यावसायिक गतिविधियों का परिचायक है।
उन्होंने कहा कि इस तरह के आधुनिक प्रतिष्ठानों के खुलने से जमशेदपुरवासियों को अपने सपनों के घर और किचन के लिए विश्वस्तरीय डिजाइन, आधुनिक सुविधाएं और बेहतर विकल्प एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे।
सांसद ने प्रतिष्ठान की सफलता एवं व्यावसायिक उन्नति की मंगलकामना करते हुए कहा कि जमशेदपुर लगातार विकास और व्यापारिक गतिविधियों के प्रमुख केंद्र के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। ऐसे नए व्यावसायिक उपक्रम स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस मौके पर प्रतिष्ठान के संचालक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।