मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

जापान के हिरोशिमा में परमाणु बम गिराए जाने की बरसी आज

06 Aug 2026, 05:22 AM • मानवाधिकार मीडिया

आज जापान के हिरोशिमा में परमाणु बम गिराए जाने की बरसी है। सन 1945 में हुई इस घटना में एक लाख 40 हज़ार लोग मारे गए थे। आज सुबह घटनास्थल पर पीस मैमोरिअल पार्क में मौन रखा गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नेताओं ने परमाणु हथियारों को खत्म किये जाने की अपील की। जापान के हिरोशिमा और नागासाकी शहरों पर परमाणु बम गिराये जाने के साथ ही दूसरा विश्व युद्ध समाप्त हो गया था।