मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

जेलर 2 की कमाई दो दिन में 200 करोड़ के पार

17 Oct 2026, 06:00 PM • मानवाधिकार मीडिया

मुंबई। सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी है। पहले दिन दुनियाभर में करीब 125 करोड़ रुपये की बंपर ओपनिंग करने के बाद फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई महज दो दिनों में 200 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गई है। रजनीकांत के प्रशंसकों में फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है और थिएटर्स में भीड़ उमड़ रही है।

रिपोर्टों के मुताबिक जेलर 2 ने कमाई के मामले में ‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और यह साल 2026 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है। फिल्म ने अपने पहले पार्ट ‘जेलर’ के शुरुआती आंकड़ों को भी पीछे छोड़ दिया है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

बॉक्स ऑफिस पर जेलर 2 के आगे दूसरी फिल्मों का हाल बेहाल है। अभिनेता रितेश देशमुख समेत कई सितारों ने फिल्म की तारीफ करते हुए इसे महा-ब्लॉकबस्टर बताया है। ट्रेड जानकारों का मानना है कि वीकएंड पर फिल्म की कमाई में और बड़ा इजाफा देखने को मिल सकता है।