कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती, मार्जिन 30 प्रतिशत तय
सरकार ने कैंसर की 137 दवाओं के व्यापार मार्जिन को 30 प्रतिशत पर सीमित कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फैसले से कैंसर की दवाएं 70 प्रतिशत तक सस्ती हो सकती हैं, जिससे मरीजों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। व्यापार मार्जिन तय होने से दवाओं की कीमतों में मनमानी पर भी रोक लगेगी। स्वास्थ्य विशेषज्ञों मरीजों को इसका सीधा लाभ जल्द मिलने की उम्मीद है। ने इस फैसले का स्वागत किया है और कहा है कि गंभीर बीमारियों के इलाज का खर्च घटाना समय की जरूरत है। सरकार का कहना है कि सस्ती दवाएं उपलब्ध कराना उसकी प्राथमिकता है।