मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

कोल्हुई पुलिस ने यूरिया खाद और टेम्पू के साथ एक युवक को पकड़ा तीन बोरी खाद बरामद, कस्टम को किया गया सुपुर्द

15 Oct 2026, 02:23 PM • मानवाधिकार मीडिया

कोल्हुई पुलिस ने यूरिया खाद और टेम्पू के साथ एक युवक को पकड़ा

तीन बोरी खाद बरामद, कस्टम को किया गया सुपुर्द


महराजगंज। अवैध तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोल्हुई पुलिस ने ग्राम राजपुर मोड़ के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से तीन बोरी भारतीय यूरिया खाद और एक टेम्पू बरामद हुआ।पुलिस प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गिरफ्तार युवक की पहचान राजीव प्रसाद उम्र करीब 42 वर्ष निवासी हरिवंशपुर थाना लोटन जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई। बरामद टेम्पू का नंबर UP55 T-5444 है। पुलिस ने बरामद खाद और वाहन को आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवां को सुपुर्द कर दिया।कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह और कांस्टेबल आलोक पाल शामिल रहे।