मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

कोटडीह भवानी मंदिर में 2100 दीप जले

19 Oct 2026, 09:31 PM • मानवाधिकार मीडिया

दीपोत्सव के अवसर पर कोटडीह भवानी मंदिर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। मंदिर परिसर में 2100 दीप जलाए गए, जिनकी झिलमिलाहट से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे और मां भवानी के दर्शन किए।इस अवसर पर सरयू आरती टीम ने भव्य महाआरती की, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। गंगा-सरयू तट की तर्ज पर हुई इस आरती में वैदिक मंत्रोच्चार और घंटा-घड़ियाल की ध्वनि से माहौल भावविभोर हो गया।आयोजकों ने बताया कि दीपोत्सव का उद्देश्य अंधकार पर प्रकाश और नकारात्मकता पर सकारात्मकता की जीत का संदेश देना है। भजन-कीर्तन के साथ कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा।