लखनऊ में छोटे ने बड़े भाई को पीट-पीटकर मार डाला, शव को कुएं में फेंका, आरोपी हिरासत में
लखनऊ के नगराम थाना क्षेत्र के समेसी गांव में शराब के नशे में दो सगे भाइयों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। छोटे भाई राम अवतार ने बड़े भाई जियालाल (54) को पीट-पीटकर मार डाला और शव को खेत के कुएं में फेंककर इसे हादसे का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आरोपी छोटे भाई को हिरासत में ले लिया है।
स्रोत: ETV Bharat News — पूरी ख़बर यहाँ पढ़ें: https://www.etvbharat.com/hi/state/in-lucknow-a-younger-brother-beat-his-elder-brother-to-death-ups26110906059