लुधियाना में बंद मकान में व्यक्ति की हत्या, शव बरामद
लुधियाना। शहर के लादियां कलां स्थित सरस्वती एन्क्लेव में बंद पड़े एक मकान के भीतर 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दरवाजा अंदर से बंद था और शव बेड पर पड़ा था।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मृतक की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।