मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

मणिपुर में हिंसा से हड़कंप, सीएम आवास बाहर प्रदर्शन

19 Oct 2026, 02:19 PM • मानवाधिकार मीडिया

इंफाल। मणिपुर में एक बार फिर हिंसा की घटनाओं से हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में राज्य के अलग-अलग इलाकों में हुई हिंसक घटनाओं में तीन से चार लोगों की मौत की खबर है। कामजोंग इलाके में संदिग्ध उग्रवादियों के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल बताए जा रहे हैं।

हिंसा के विरोध में स्थानीय लोग मृतकों के शवों के साथ मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन करने पहुंच गए। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। प्रदर्शनकारियों ने घटनाओं के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई और राज्य में स्थायी शांति बहाल करने की मांग उठाई।

प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। मानवाधिकार संगठनों ने भी हिंसा में हुई मौतों पर चिंता जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।