मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

नौतनवा तहसील पहुंचे पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी, अधिवक्ताओं से किया संवाद

13 Jul 2026, 12:34 PM • मानवाधिकार मीडिया

महराजगंज। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक अमरमणि त्रिपाठी ने सोमवार को नौतनवा तहसील पहुंचकर अधिवक्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अधिवक्ताओं से क्षेत्र की जनसमस्याओं, न्यायिक व्यवस्था और तहसील से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए उनका हालचाल जाना।पूर्व मंत्री के तहसील परिसर पहुंचने पर रेवेन्यू बार एसोसिएशन नौतनवा के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट एल्डर कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र नाथ त्रिपाठी संघ के उपाध्यक्ष नागेन्द्र प्रसाद शुक्ला एडवोकेट सहित अधिवक्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।मुलाकात के दौरान अधिवक्ताओं ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और तहसील से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार भी रखे। पूर्व मंत्री ने सभी की बातें गंभीरता से सुनते हुए जनहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया।
इस दौरान संजय कुमार पांडेय, गंगासागर मौर्य, राम अजोर यादव, दीपेंद्र प्रजापति, अनिल कुमार, आदित्य दुबे, जयप्रकाश, रमेश यादव, बेलाल अहमद, लखन श्रीवास्तव, राजीव कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।