मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

नेशनल जूनियर एथलेटिक्स में हरियाणा के 157 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

23 Oct 2026, 04:16 PM • मानवाधिकार मीडिया

जींद। तमिलनाडु के चेन्नई में 23 से 27 अक्टूबर तक आयोजित हो रही नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा के 157 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और तमिलनाडु एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में यह पांच दिवसीय प्रतियोगिता जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हो रही है।

खेल मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में हरियाणा का 157 एथलीटों का दल भाग ले रहा है। खिलाड़ियों को यहां अपनी प्रतिभा दिखाने और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य राजकुमार मिटान और एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने और मेहनत के दम पर प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।