मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

नितेश और सुकांत को स्वर्ण, भारत के पदकों की सेंचुरी पूरी

23 Oct 2026, 05:24 AM • मानवाधिकार मीडिया

एशियन पैरा गेम्स 2026 में शुक्रवार को भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। नितेश कुमार ने पुरुष एकल एसएल3 फाइनल में अपने ही देश के प्रमोद भगत को सीधे गेमों में 21-18, 21-16 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। प्रमोद को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

वहीं सुकांत कदम ने पुरुष एकल एसएल4 में इंडोनेशिया के फ्रेडी सेतियावान को 21-9, 21-17 से हराकर स्वर्ण अपने नाम किया। इन पदकों के साथ भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या 25 हो गई और कुल पदक 100 के पार पहुंच गए। पदक तालिका में भारत 25 स्वर्ण, 32 रजत और 43 कांस्य सहित चौथे स्थान पर है।