मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

पैरा खेलों में भारत के कुल 62 पदक हुए

22 Oct 2026, 11:45 AM • मानवाधिकार मीडिया

जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियाई पैरा खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है और तीसरे दिन के बाद भारत के पदकों की संख्या 62 पहुंच गई है, जिनमें 14 स्वर्ण, 22 रजत और 26 कांस्य शामिल हैं। तीसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण सहित 27 पदक जीते और देश पदक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गया। एथलेटिक्स में धाविका सिमरन ने महिलाओं की 100 मीटर टी12, प्रवीण कुमार ने ऊंची कूद टी44/64 और सचिन खिलारी ने गोला फेंक एफ46 में स्वर्ण पदक जीते। दिलीप गावित और आयुष वर्मा ने भी अपने-अपने वर्गों में सोना दिलाया। तीरंदाजी में शीतल देवी और पायल नाग ने रजत, तैराकी में रवि कार्तिक ने रजत और हिमांशु नंदल ने कांस्य जीता। पावरलिफ्टर कस्तूरी राजमणि ने भी रजत पदक अपने नाम किया। चीन तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है। भारतीय पैरा खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन देश में पैरा खेलों के बढ़ते ढांचे और खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत का प्रमाण है।