मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

पाकिस्तान, तुर्किये, कतर, इंडोनेशिया में रक्षा सौदा

23 Oct 2026, 05:21 AM • मानवाधिकार मीडिया

पाकिस्तान, तुर्किये, कतर और इंडोनेशिया ने मिलकर हथियार बनाने का समझौता किया है। चारों देशों के बीच रक्षा उत्पादन, सैन्य प्रशिक्षण, तकनीक साझा करने तथा अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह करार हुआ है।

विश्लेषकों का मानना है कि इस समझौते के जरिए पाकिस्तान मुस्लिम देशों के साथ रक्षा साझेदारी बढ़ा रहा है। चारों देश संयुक्त रूप से रक्षा उपकरणों का उत्पादन और तकनीकी सहयोग करेंगे। इस गठजोड़ को दक्षिण एशिया और पश्चिम एशिया के शक्ति संतुलन के लिहाज से अहम माना जा रहा है। भारत के रणनीतिक हलकों में भी इस समझौते पर नजर रखी जा रही है।