मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

पद्मभूषण मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस (राष्ट्रीय खेल दिवस) पर सुबह10.30 मिनट पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी

28 Aug 2026, 02:16 PM • मानवाधिकार मीडिया

झांसी पद्मभूषण मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस (राष्ट्रीय खेल दिवस) पर हीरोज क्रीड़ा विकास समिति एवं दद्दा ध्यानचंद की कर्मस्थली झांसी नगर के अधिकारीगण, राजनेतागण, गणमान्य नागरिक एवं खिलाड़ियों द्वारा ध्यानचंद के समाधि स्थल हीरोज मैदान पर प्रातः 10.30 मिनट पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इसके अलावा जीआइसी मैदान पर चल रहे ध्यानचंद ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता एवं उपविजेता टीमों का पुरुस्कार वितरण के साथ साथ झांसी नगर के ओलंपियन एवं अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों का सम्मान समारोह सांय 4.45 बजे आयोजित किया जाएगा। आप। सभी नगरवासी सादर आमंत्रित हैं।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओलंपियन/अर्जुन अवॉर्डी एवं द्रोणाचार्य पुरुस्कार से सम्मानित राजिंदर सिंह होंगे।यह जानकारी हीरोज क्रीड़ा विकास समिति के सचिव तुषार सिंह ने दी।