पीएम मोदी आज पुणे मेट्रो की पिंक लाइन का करेंगे उद्घाटन, 21,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पुणे मेट्रो की 23 किलोमीटर लंबी पिंक लाइन (लाइन-3) का उद्घाटन करेंगे, जो 8,300 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनी है और हिंजवड़ी आईटी हब को शिवाजीनगर से जोड़ती है। साथ ही वे करीब 13,500 करोड़ रुपये के पुणे मेट्रो फेज-2 के चार नए कॉरिडोर की आधारशिला रखेंगे, जिससे कुल पैकेज 21,800 करोड़ रुपये का होगा। इस लाइन की खासियत यह है कि इसका संचालन पूरी तरह महिला ट्रेन ऑपरेटर करेंगी।
स्रोत: Jagran — पूरी ख़बर यहाँ पढ़ें: https://www.jagran.com/maharashtra/pune-pm-narendra-modi-will-inaugurate-pune-metro-line-3-today-40425585.html