मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

फ्रांस में प्रदर्शन, भारतीय दूतावास ने दी सलाह

23 Oct 2026, 11:44 AM • मानवाधिकार मीडिया

नई दिल्ली। फ्रांस और इटली में लगातार हो रहे उग्र प्रदर्शनों के बीच भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। विदेश मंत्रालय ने दोनों देशों में रह रहे भारतीयों को प्रदर्शनों से दूर रहने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की हिदायत दी है।

मंत्रालय का कहना है कि भारतीय दूतावास स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं और नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन सक्रिय है। छात्रों और पर्यटकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

फ्रांस में पिछले कुछ दिनों से तनाव बढ़ा हुआ है, जिसके बाद भारतीय दूतावास ने यह एहतियाती कदम उठाया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।