पंजाब बंद के दौरान जालंधर में पांच लोग डिटेन
जालंधर। पंजाब बंद के दौरान जालंधर पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पांच लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि बंद के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाए गए थे।
डीसीपी ने बताया कि शहर के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।
प्रशासन का कहना है कि शांतिपूर्ण बंद का सभी ने सम्मान किया और कहीं से किसी बड़ी घटना की सूचना नहीं मिली। पुलिस ने नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है।