पंजाब में जनगणना काउंटडाउन, चालीस सवालों के जवाब देने होंगे
चंडीगढ़। पंजाब में जनगणना के अगले चरण को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। तय कार्यक्रम के मुताबिक जनगणना में नागरिकों को करीब 40 सवालों के जवाब देने होंगे।
प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए कर्मचारियों का प्रशिक्षण और संसाधनों की व्यवस्था की जा रही है। घर-घर जाकर जानकारी जुटाई जाएगी।
विशेषज्ञों का कहना है कि सटीक जनगणना आंकड़े नीति निर्माण के लिए बेहद जरूरी हैं। सरकार ने लोगों से जनगणना कार्य में सहयोग की अपील की है।