मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

पंजाब में पराली जलाने की 510 घटनाएं, 184 मामलों में जुर्माना

23 Oct 2026, 11:52 AM • मानवाधिकार मीडिया

चंडीगढ़। पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं पर प्रशासन की कार्रवाई जारी है। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक 22 अक्टूबर तक राज्य में पराली जलाने की 510 घटनाएं दर्ज की गई हैं, जिनमें से 184 मामलों में पर्यावरणीय मुआवजा लगाया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार 467 मामलों का भौतिक निरीक्षण किया जा चुका है। पर्यावरणीय मुआवजे के रूप में कुल 9.30 लाख रुपये लगाए गए, जिनमें से 4.93 लाख रुपये वसूल भी किए गए हैं। अमृतसर और तरनतारन में सबसे अधिक घटनाएं दर्ज हुई हैं।

प्रशासन का कहना है कि पराली प्रबंधन के लिए किसानों को मशीनरी उपलब्ध कराई जा रही है और जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।