पंजाब विधानसभा में SIR के खिलाफ प्रस्ताव लाएगा विपक्ष
चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में विपक्ष विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ प्रस्ताव लाएगा। कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा यह प्रस्ताव पेश करेंगे।
प्रस्ताव में एसआईआर के तहत तैयार मतदाता सूचियों को रद्द कर पुरानी सूचियों के इस्तेमाल की सिफारिश की जाएगी। साथ ही मामला केंद्र सरकार, सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग के समक्ष उठाने की मांग होगी।
सत्र 22 से 27 अक्टूबर तक चलेगा। नशा, कानून-व्यवस्था और बेअदबी रोधी कानून जैसे मुद्दों पर भी तीखी बहस के आसार हैं।