प्रभास के जन्मदिन पर कल्कि 2 से भैरवा लुक रिवील
हैदराबाद। साउथ सुपरस्टार प्रभास आज 23 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर ‘कल्कि 2898 एडी’ के मेकर्स ने फैंस को खास तोहफा दिया है। फिल्म के सीक्वल से प्रभास के भैरवा अवतार की पहली झलक जारी की गई है।
जारी वीडियो में फिल्म के सेट की झलक के साथ प्रभास का सिल्हूट नजर आता है। वीडियो के अंत में ‘भैरवा इज बैक’ लिखा आता है, जिसे देखकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है।
फैंस का कहना है कि यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होगी। बाहुबली और कल्कि जैसी फिल्मों से प्रभास ने दुनियाभर में पहचान बनाई है। जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयों का तांता लगा है।