मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम रेखा गुप्ता को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं, कहा- ‘दिल्ली के विकास में उनके प्रयास सराहनीय

19 Jul 2026, 12:35 PM • मानवाधिकार मीडिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जम्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने दिल्ली के विकास को बढ़ावा देने और लोगों के लिए जीवन को आसान बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के प्रयासों की भी सराहना की।

पीएम मोदी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जन्मदिन की शुभकामनाएं। दिल्ली के विकास को बढ़ावा देने और लोगों के लिए ‘जीवन को आसान बनाने’ की दिशा में उनके प्रयास सराहनीय हैं। उनके लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वह दिल्ली के नागरिकों के विकास और कल्याण के लिए पूरी निष्ठा से काम कर रही हैं। वे इसी तरह लोगों की सेवा और दिल्ली की प्रगति में अपना योगदान देती रहें। उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और लंबी उम्र की कामना करता हूं।”

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए पोस्ट में लिखा, “मोदी जी के नेतृत्व में आप दिल्ली को सुंदर, स्वच्छ और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ा रही हैं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।”

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, “दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा के प्रति आपकी प्रतिबद्धता दिल्ली के सर्वांगीण विकास को नई दिशा दे रही है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।”

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने ‘एक्स’ पर लिखा, “दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली के सर्वांगीण विकास, स्वच्छता और आत्मनिर्भरता के संकल्प को साकार करने की दिशा में आपके प्रयास निरंतर गति प्राप्त करें। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना करता हूं।” (इनपुट-आईएएनएस)

संबंधित ख़बरें

भारत विरोधियों को दिया मंच, देश में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश; राहुल गांधी पर क्यों बरस पड़ी BJP? भारत समिट वीजा विवाद: कार्यक्रम में न पहुंच सके प्रतिनिधियों से राहुल गांधी ने मांगी माफी भारत को ट्रेड डील पर मिलेगी खुशखबरी! प्रतिद्वंद्वी देशों के मुकाबले टैरिफ में फायदा देगा अमेरिका बदल गया टीम इंडिया का स्क्वाड, गुरनूर बरार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली जगह Ramchander Rao House Arrest: यह भारत नहीं, एंटी-भारत समिट है! रामचंदर राव का सनसनीखेज आरोप, पुलिस ने घर पर किया नजरबंद फर्स्ट इंडिया न्यूज़ के न्यूज़ एडिटर निर्मल तिवारी के बेटे पुण्य का दौसा में सड़क हादसे में निधन