पुलिस ने 4 लीटर अवैध शराब के साथ युवक को पकड़ा
महराजगंज। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोल्हुई पुलिस ने ग्राम जिगिनिहा स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास से कमलेश कुमार प्रजापति उम्र करीब 28 वर्ष निवासी बड़गो को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, उसके कब्जे से बंटी बबली ब्रांड की देशी शराब के 200 मिलीलीटर वाले 20 पाउच, कुल चार लीटर, बरामद हुए।
इस दौरान उपनिरीक्षक रमेश चन्द्र वरुण, कांस्टेबल आलोक पाल और कांस्टेबल अमित कुमार यादव प्रथम शामिल रहे।
