पुलिस ने शांति भंग की आशंका में दो अभियुक्तों का किया चालान मैनहवा चौराहा सुखारी जोत के रहने वाले हैं दोनों भाई
पुलिस ने शांति भंग की आशंका में दो अभियुक्तों का किया चालान
मैनहवा चौराहा सुखारी जोत के रहने वाले हैं दोनों भाई
महराजगंज। जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर चलाए जा रहे चौकसी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने क्षेत्र में शांति भंग की आशंका के मद्देनजर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए न्यायालय रवाना कर दिया है। स्थानीय थाना द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के नेतृत्व में थाना प्रभारी अभय नारायण सिंह द्वारा क्षेत्र में संदिग्धों की धरपकड़ के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इसी क्रम में आज दिनांक बृहस्पतिवार को क्षेत्र में मुस्तैद उपनिरीक्षक रमेशचन्द्र वरुण और कांस्टेबल आकाश खरवार की पुलिस टीम ने शांति व्यवस्था प्रभावित करने की आशंका में मौके से 2 नफर अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया।पुलिस की गिरफ्त में आए अभियुक्तों की पहचान 35 वर्षीय ओमप्रकाश और उसके भाई 33 वर्षीय रामजीत पुत्रगण बाबूलाल निवासीगण ग्राम मैनहवा चौराहा सुखारी जोत थाना कोल्हुई के रूप में हुई है। स्थानीय पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170/126/135 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अभय नारायण सिंह ने बताया दोनो को माननीय न्यायलय को सुपुर्द कर दिया गया।
WhatsApp पर शेयर करें