मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

रक्षा मंत्रालय ने 4,106 करोड़ के रक्षा सौदों पर हस्ताक्षर किए

15 Oct 2026, 02:42 PM • मानवाधिकार मीडिया

नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को करीब 4,106 करोड़ रुपये के दो अहम अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए। इनमें संचार उपग्रह जीसैट-7सी और स्वदेशी हैवी वेट टॉरपीडो वरुणास्त्र की खरीद शामिल है। मंत्रालय के अनुसार जीसैट-7सी का अनुबंध बेंगलुरु स्थित न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड के साथ 2,563 करोड़ रुपये में हुआ, जबकि वरुणास्त्र के लिए हैदराबाद की भारत डायनेमिक्स लिमिटेड के साथ 1,543 करोड़ रुपये का करार किया गया। ये अनुबंध अपर सचिव एवं महानिदेशक (अधिग्रहण) की मौजूदगी में हस्ताक्षरित हुए। संचार उपग्रह से सशस्त्र बलों की संचार क्षइनमें संचार उपग्रह जीसैट-7सी और स्वदेशी हैवी वेट टॉरपीडो वरुणास्त्र की खरीद शामिल है। मंत्रालय के अनुसार जीसैट-7सी का अनुबंध बेंगलुरु स्थित न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड के साथ 2,563 करोड़ रुपये में हुआ, जबकि वरुणास्त्र के लिए हैदराबाद की भारत डायनेमिक्स लिमिटेड के साथ 1,543 करोड़ रुपये का करार किया गया। ये अनुबंध अपर सचिव एवं महानिदेशक (अधिग्रहण) की मौजूदगी में हस्ताक्षरित हुए। संचार उपग्रह से सशस्त्र बलों की संचार क्षमता और नेटवर्क आधारित अभियानों को मजबूती मिलने की उम्मीद है, वहीं वरुणास्त्र नौसेना की पनडुब्बी रोधी ताकत को बढ़ाएगा। दोनों परियोजनाएं घरेलू रक्षा उद्योग से जुड़ी हैं, इसलिए इन्हें आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्वदेशी कंपनियों को मिले इन ऑर्डरों से रक्षा उत्पादन, तकनीकी क्षमता और रोजगार के विस्तार को भी बल मिलेगा।मता और नेटवर्क आधारित अभियानों को मजबूती मिलने की उम्मीद है, वहीं वरुणास्त्र नौसेना की पनडुब्बी रोधी ताकत को बढ़ाएगा। दोनों परियोजनाएं घरेलू रक्षा उद्योग से जुड़ी हैं, इसलिए इन्हें आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्वदेशी कंपनियों को मिले इन ऑर्डरों से रक्षा उत्पादन, तकनीकी क्षमता और रोजगार के विस्तार को भी बल मिलेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि रक्षा खरीद में घरेलू कंपनियों की बढ़ती हिस्सेदारी से विदेशी निर्भरता घटेगी और देश की सामरिक तैयारी मजबूत होगी।

संबंधित ख़बरें

भारत विरोधियों को दिया मंच, देश में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश; राहुल गांधी पर क्यों बरस पड़ी BJP? भारत समिट वीजा विवाद: कार्यक्रम में न पहुंच सके प्रतिनिधियों से राहुल गांधी ने मांगी माफी भारत को ट्रेड डील पर मिलेगी खुशखबरी! प्रतिद्वंद्वी देशों के मुकाबले टैरिफ में फायदा देगा अमेरिका बदल गया टीम इंडिया का स्क्वाड, गुरनूर बरार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली जगह Ramchander Rao House Arrest: यह भारत नहीं, एंटी-भारत समिट है! रामचंदर राव का सनसनीखेज आरोप, पुलिस ने घर पर किया नजरबंद फर्स्ट इंडिया न्यूज़ के न्यूज़ एडिटर निर्मल तिवारी के बेटे पुण्य का दौसा में सड़क हादसे में निधन