रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए बन्ना गुप्ता, भगवान जगन्नाथ का खींचा रथ
जमशेदपुर, झारखंड। जमशेदपुर में आयोजित श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के अवसर पर भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र की भव्य रथयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो की मेयर सुधा गुप्ता रथयात्रा में शामिल हुए और महाप्रभु भगवान जगन्नाथ के रथ का पहिया खींचकर अपनी श्रद्धा अर्पित की।
इस दौरान बन्ना गुप्ता ने सभी देशवासियों को रथयात्रा महोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान जगन्नाथ से उनकी प्रार्थना है कि भक्ति और समर्पण का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। उन्होंने कहा कि रथयात्रा सामाजिक समरसता, आस्था और मानवता का संदेश देने वाला महापर्व है, जो लोगों को प्रेम और सद्भाव के सूत्र में बांधता है।