‘समाधान के लिए हर संभव मदद को भारत तैयार…’, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से फोन पर बात की। दोनों नेताओं ने रूस-यूक्रेन युद्ध के शांतिपूर्ण समाधान और भारत-यूक्रेन के बीच द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का दृष्टिकोण हमेशा मानव-केंद्रित रहा है और इस संघर्ष का समाधान बातचीत व कूटनीति के जरिए ही निकाला जाना चाहिए।
स्रोत: Jansatta — पूरी ख़बर यहाँ पढ़ें: https://www.jansatta.com/national/pm-narendra-modi-speaks-to-ukraine-president-zelenskyy-india-ready-to-help-peaceful-resolution/4778912/