मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

सऊदी पर हूती हमला, दम्माम में एक भारतीय समेत तीन मौतें

23 Oct 2026, 05:21 AM • मानवाधिकार मीडिया

सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों ने एक बार फिर हमला किया है। इस बार दम्माम एयरपोर्ट को निशाना बनाया गया, जिसमें एक भारतीय नागरिक समेत तीन लोगों की मौत हो गई और दो घायल बताए जा रहे हैं।

रिपोर्टों के मुताबिक यह चौबीस घंटे के भीतर सऊदी अरब पर दूसरा बड़ा हमला है। सोलह दिनों में यहां छह बड़े हमले हो चुके हैं। हमलों में एयरपोर्ट के साथ तेल ठिकानों को भी निशाना बनाया गया। हमले के बाद अमेरिका ने अपने राजनयिकों को देश छोड़ने का आदेश दे दिया है। क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ रहा है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने संयम बरतने की अपील की है।