सरजू नहर में गिरा 17 वर्षीय छात्र लापता, तलाश में जुटी पुलिस
महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र के गुरचिहा ग्राम सभा में शौच के लिए गया 17 वर्षीय छात्र पैर फिसलने से नहर में गिर गया। हादसे के बाद से छात्र लापता है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश शुरू कर दी।लापता छात्र की पहचान राजकुमार पुत्र नागेंद्र शर्मा के रूप में हुई है। वह भागीरथी कृषक महाविद्यालय, भागीरथपुर में इंटरमीडिएट का छात्र बताया जा रहा है।घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस टीम स्थानीय लोगों की मदद से नहर में छात्र की तलाश कर रही है। मौके पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है।