मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर की दवाओं पर अत्यधिक मुनाफे को बताया अन्याय

30 Sep 2026, 05:01 AM • मानवाधिकार मीडिया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने निजी अस्पतालों द्वारा कैंसर की दवाओं पर लगाए जा रहे अत्यधिक मुनाफे पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे “अन्याय” बताया और सभी दवाओं पर एक समान 16 प्रतिशत मार्जिन लागू करने की वकालत की। न्‍यायधीश विक्रम नाथ और संदीप मेहता की पीठ ने केंद्र सरकार से उन आरोपों की जांच करने को कहा कि कॉर्पोरेट अस्पताल मरीजों को अपनी या नामित फार्मेसियों से दवाएं खरीदने के लिए बाध्य करते हैं। पीठ ने कहा कि इस तरह की प्रथा मरीजों और करदाताओं पर बोझ डाल सकती है, विशेषकर तब जब इलाज सरकारी योजनाओं के अंतर्गत सम्मिलित किया जाता है।

    न्‍यायालय औषधि (मूल्य नियंत्रण) आदेश, 2013 के अंतर्गत दवाओं की कीमतों, जेनेरिक दवाओं और चिकित्सा उपकरणों के नियमन से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा था। इसने बाजार के एक बड़े हिस्से का निर्माण करने वाली गैर-अनुसूचित दवाओं के मूल्य निर्धारण पर भी सवाल उठाया। न्‍यायालय ने कहा कि इस मुद्दे की गहन जांच की जाएगी। मामले की अगली सुनवाई 12 अक्टूबर को होगी।

संबंधित ख़बरें

भारत विरोधियों को दिया मंच, देश में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश; राहुल गांधी पर क्यों बरस पड़ी BJP? भारत समिट वीजा विवाद: कार्यक्रम में न पहुंच सके प्रतिनिधियों से राहुल गांधी ने मांगी माफी भारत को ट्रेड डील पर मिलेगी खुशखबरी! प्रतिद्वंद्वी देशों के मुकाबले टैरिफ में फायदा देगा अमेरिका बदल गया टीम इंडिया का स्क्वाड, गुरनूर बरार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली जगह Ramchander Rao House Arrest: यह भारत नहीं, एंटी-भारत समिट है! रामचंदर राव का सनसनीखेज आरोप, पुलिस ने घर पर किया नजरबंद फर्स्ट इंडिया न्यूज़ के न्यूज़ एडिटर निर्मल तिवारी के बेटे पुण्य का दौसा में सड़क हादसे में निधन