UP चुनाव: 209 सीटों की लिस्ट दिल्ली गई? पंकज चौधरी और CM योगी ने जारी की चिट्ठी
सोशल मीडिया पर यूपी भाजपा के 209 उम्मीदवारों की सूची फाइनल होने की चर्चा तेज हो गई थी, लेकिन भाजपा ने इसे पूरी तरह फर्जी और भ्रामक बताया है। यूपी भाजपा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि ऐसी कोई सूची न तो प्रदेश नेतृत्व ने तैयार की है और न ही केंद्रीय नेतृत्व को भेजी गई है। पार्टी का कहना है कि उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया अभी शुरू भी नहीं हुई है, इसलिए कार्यकर्ता भ्रामक खबरों पर भरोसा न करें और सिर्फ पार्टी के अधिकृत मंचों से जारी सूचना को ही सही मानें।
स्रोत: ABP News — पूरी ख़बर यहाँ पढ़ें: https://www.abplive.com/states/up-uk/up-election-2027-yogi-adityanath-pankaj-chaudhary-reaction-bjp-list-of-209-candidates-fake-and-false-3215276