उत्तराखंड के चार जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानों में धूप
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और 3500 मीटर से ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।
मैदानी क्षेत्रों देहरादून, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में मौसम शुष्क रहेगा और दिन में खिली धूप से हल्की गर्मी महसूस होगी। हालांकि सुबह-शाम ठंडक बढ़ने लगी है।
विभाग का कहना है कि अगले चार दिनों तक प्रदेश में मिला-जुला मौसम बना रहेगा। ऊंचाई वाले इलाकों में जाने वाले पर्यटकों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।